सोमवार, 27 अप्रैल 2026

बाहरी दिल्ली में एक महिला और तीन बच्चों की हत्या

Author

Team Delhi Varta

दिल्ली संवाददाता

calendar_today बुधवार, 25 फरवरी 2026
बाहरी दिल्ली में एक महिला और तीन बच्चों की हत्या
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में बुधवार को एक महिला और उसके तीन नाबालिग बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस को हत्या में महिला के पति का हाथ होने का संदेह है। पुलिस ने बताया कि यह घटना चंदन पार्क इलाके में हुई, जहां महिला और उसके तीन बच्चों के शव उनके घर के अंदर मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला के पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीनों बच्चों का गला काट दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की एक टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों को घटनास्थल पर भेजा गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके। अधिकारी ने कहा, ‘मामले की जांच जारी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।’
Author

Team Delhi Varta

लेखक, दिल्ली वार्ता

यह लेखक पिछले कई वर्षों से समसामयिक घटनाओं, राजनीति, सामाजिक मुद्दों, मनोरंजन, खेल और डिजिटल ट्रेंड्स पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखता रहा है। तथ्यों की सटीकता और भाषा की सरलता इसकी लेखन शैली की विशेष पहचान है।

लेखक का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि पाठकों को उसके व्यापक संदर्भ और प्रभाव से भी अवगत कराना है। जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट शब्दों में समझाने की क्षमता इसे अन्य लेखकों से अलग बनाती है। यह विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर जानकारी प्रस्तुत करता है और हर लेख में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करता है।

टिप्पणियाँ

0 टिप्पणियाँ

अपनी टिप्पणी छोड़ें